पाकुड़. मुफस्सिल थाना की पुलिस ने डकैती के एक पुराने मामले में वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसाकपुर निवासी जयनुल शेख को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि वर्ष 2005 में आरोपी के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया गया था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
