प्रतिनिधि, महेशपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रविवार को भगत सिंह की 118 वीं जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाई. वही महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर महेशपुर ईकाई के नगर मंत्री रोहित यादव व सह नगर मंत्री परेश घोष ने पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण की. इस अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने भी बारी बारी से भगत सिंह के प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. वही नगर अध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि भगत सिंह के जीवन उनके विचारों पर चलना यह अपने आप में एक नयें युग के निर्माण करने एवं देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध होना आवश्यक है. मौके पर गुंजन तिवारी, राहुल मिश्रा, सन्नी तिवारी, जीत साहा, परेश घोष, रोहित यादव, बिक्की राय, सूरज यादव, माईकल सोरेन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
