प्रतिनिधि, पाकुड़िया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पाकुड़िया नगर इकाई ने रविवार को यज्ञ मैदान परिसर में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती उत्साहपूर्वक मनायी. कार्यकर्ताओं ने विष्णु यज्ञ कुण्ड परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और नागरिकों से धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की. एबीवीपी नेताओं ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर परिषद समाज में स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम और जागरूकता का प्रसार करेगा. कार्यक्रम में नगर मंत्री रॉकी पाल, नगर सह मंत्री विनीत जायसवाल, ज्योति कुमारी, नितिन पाल, आयुष पाल, रीना कुमारी, राज सरकार, पवन पाल, सुखदेव राय, देव भगत, कुनाल वर्मा, आयुष राज, हर्षराज तिवारी, आदित्य कर्ण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
