एबीवीपी ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

महेशपुर में एबीवीपी ने अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और छात्र शक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रतिनिधि, महेशपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महेशपुर इकाई द्वारा बुधवार को 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर महेशपुर हाई स्कूल मैदान में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मंत्री रोहित यादव ने परिषद का ध्वज फहराकर किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, छात्र शक्ति के उत्थान एवं समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने परिषद की 78 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का सशक्त आंदोलन है. परिषद शिक्षा सुधार, छात्र अधिकार, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, स्वच्छता एवं जनजागरूकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही है. मौके पर राहुल मिश्रा, गुंजन तिवारी, जीत साहा, सौरभ तिवारी, काजल दास, शिवशंकर भगत, मुन्ना यादव, दीपांशु सिंह, सुबोध दास, राणा सिंह, रोशन यादव, देवदास सहित स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राएं एवं परिषद के सदस्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >