लिट्टीपाड़ा. विश्व जल दिवस पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ संजय कुमार, ब्लॉक फेलो प्रियंका मोहाली, बीपीआरओ कमल पहाड़िया, बीडब्ल्यूओ केसी दास व बीपीएम आतिश भट्टाचार्य ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में प्रखंड के कुल 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं जल के महत्व को चित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. इसमें अभिषेक मरांडी को प्रथम, जुही दत्ता को द्वितीय व शाहबुद्दीन अंसारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. बीडीओ ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय में सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने विद्यार्थियों से जल के महत्व को समझने, इसके संरक्षण के प्रति जागरूक रहने व समाज में भी जागरुकता फैलाने का आह्वान किया.
चित्रांकन में अभिषेक, जुही व शाहबुद्दीन ने मारी बाजी
लिट्टीपाड़ा. विश्व जल दिवस पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
