हिरणपुर. प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन ने की. बैठक में बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार, उपप्रमुख अब्दुल गनी मोमिन आदि मौजूद रहे. बैठक की शुरुआत बाल कल्याण समिति के गठन से हु,. जिसमें उप प्रमुख को अध्यक्ष बनाया गया. समिति का उद्देश्य बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों का समाधान करना है. इस दौरान सामाजिक सुरक्षा सहायता केंद्र की स्थिति एवं बाल विवाह रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गयी. इसके अलावा आवास योजना, मनरेगा, शिक्षा, आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं कृषि की योजनाओं की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने बारी-बारी से योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी. एमओ ने बताया कि अप्रैल माह का चावल वितरण जारी है. वहीं प्रभारी कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि मुर्गाडांगा क्लस्टर में मूंग के बीज का वितरण किया जा रहा है, जिससे दलहन की खेती को बढ़ावा मिलेगा. मौके बीपीओ ट्विंकल चौधरी, प्रखंड एवं अंचल कर्मी मौजूद थे.
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बने उपप्रमुख अब्दुल
हिरणपुर. प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन ने की.
