आलगीर का बड़ा बयान, बेटे तनवीर आगे भी संभालेंगे चुनावी जिम्मेदारी

पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को जमानत मिलने के बाद पहली बार पाकुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रवींद्र भवन में भव्य स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार सहित कई नेता मौजूद रहे। आलमगीर ने विकास कार्यों और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस ने जनता के हित और विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया।

रवींद्र भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का किया भव्य स्वागत संवाददाता, पाकुड़ पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सोमवार को जमानत मिलने के बाद पहली बार पाकुड़ पहुंचे. उनके आगमन पर रविन्द्र भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, उदय लखमानी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलमगीर आलम ने कहा कि वे पिछले तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और क्षेत्र की समस्याओं को करीब से देखते आए हैं. उन्होंने कहा कि पहले कई गांवों तक पहुंचना काफी कठिन था और लोग साइकिल व मोटरसाइकिल के सहारे आवाजाही करते थे. इलामी, तारानगर, मानिकपाड़ा और सितपहाड़ी के लोगों को शहर आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में सड़क, पुल-पुलिया और अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है. कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी हुई हैं, जबकि कई कार्य अभी शेष हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग और विश्वास से विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे. मीडिया से बातचीत में आलमगीर आलम ने स्पष्ट कहा कि वे राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि तनवीर आलम लंबे समय से चुनावी कार्यों को देख रहे हैं और आगे भी वही जिम्मेदारी संभालेंगे. कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के हित और विकास को प्राथमिकता देती रही है. कार्यक्रम का संचालन शाहिन परवेज ने किया. मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >