चोरी मामले में एक युवक गिरफ्तार, प्रिंटर बरामद

पाकुड़. जीदातो इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई चोरी मामले में नगर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

पाकुड़. जीदातो इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई चोरी मामले में नगर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार बेल पोखर निवासी रोनी शेख को गिरफ्तार किया गया है. रोनी शेख की निशानदेही पर एक प्रिंटर बरामद भी किया गया है. नगर थाना प्रभारी प्रयागराज ने बताया कि 2 अप्रैल को जीदातो इंटरमीडिएट कॉलेज में चोरी का मामला प्रकाश में आया था. चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इस क्रम में गुप्त सूचना पर बेल पोखर निवासी रोनी शेख को गिरफ्तार किया गया है. इसकी निशानदेही पर एक प्रिंटर बरामदभी किया गया है. यह पूर्व में भी बैटरी चोरी में गिरफ्तार हुआ था. इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >