पाकुड़ से गुजरात मजदूरी करने गए युवक की मौत

नगर थाना क्षेत्र के कित्ताझोर के एक मजदूर की मौत गुजरात के अहमदाबाद जिले के दादर में हो गयी.

पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के कित्ताझोर के एक मजदूर की मौत गुजरात के अहमदाबाद जिले के दादर में हो गयी. मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं. मौत की सूचना से परिवार में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ही सुबो राम काम पर गये थे. गुरुवार को इसके मरने की सूचना प्राप्त हुई. मृतक के पिता संदीप राम ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही कित्ताझोर निवासी सुमित भास्कर ने काम दिलाने के नाम पर दादर उसके बेटे सुबो को ले गया था. दो दिन पहले इसकी मौत की सूचना मिली. ले जाने वाले सुमित ने बेटे की मौत की जानकारी दी है. इधर मामले को लेकर सुमित भास्कर से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका. नगर थाना प्रभारी हरिदेव प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है. घटना अन्य राज्य में हुआ है. परिजन से जानकारी मिली की पोस्टमार्टम भी करा दिया गया है. श्रम अधीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी ली जायेगी. मौत के कारणों को स्पष्ट पता लाया जायेगा. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >