छह माह के अंदर दूर होगी गांव की समस्याएं
गव्य विकास विभाग की ओर से भी महिलाओं को दिया जायेगा प्रशिक्षण
पाकुड़ : नया समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त ए मुथु कुमार की अध्यक्षता में पशुपालन, मत्स्य, गव्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सभी विभागों के योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि अमड़ापाड़ा प्रखंड के नक्सल प्रभावित पांच गांवों में विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभाग की ओर से सर्वे कर उपरोक्त गांव की समस्याओं के समाधान को लेकर छह माह के अंदर कार्य किया जायेगा.
इसको लेकर संबंधित विभाग को भी कई दिशा निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि गव्य विकास विभाग की ओर से भी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर अात्मनिर्भर बनाया जायेगा. मौके पर उपविकास आयुक्त अजीत शंकर, गव्य विकास पदाधिकारी डीपी विद्यार्थी, जिला पशुपालन पदाधिकारी जितेन्द्र चौधरी, जिला मत्स्य पदाधिकारी रचना निश्चन सहित, बाएफ के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रवण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
