एसपी ने किया मुफस्सिल थाना का निरीक्षण

पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा ने रविवार को मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया. एसपी ने थाना के विभिन्न पंजियों का अवलोकन, लंबित कांडों की समीक्षा की. एसपी ने थाना प्रभारी को लंबित पड़े कांडों के जल्द से जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. इससे पूर्व थाना के सशस्त्र बलों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. […]

पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा ने रविवार को मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया. एसपी ने थाना के विभिन्न पंजियों का अवलोकन, लंबित कांडों की समीक्षा की. एसपी ने थाना प्रभारी को लंबित पड़े कांडों के जल्द से जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. इससे पूर्व थाना के सशस्त्र बलों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. पुलिस अधीक्षक ने अपराध पंजी, कुर्की जब्ती, आगत-निर्गत पंजी सहित अन्य की जांच की. एसपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन पंजियों के बेहतर संधारण करने वाले थानेदार को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर थाना प्रभारी लव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >