विशनपुर में ऑटो पलटा, चार घायल टेंपो व घायलों को छोड़ चालक फरार

बोरियो : थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव समीप मोड़ पर रविवार सुबह टेंपो असंतुलित होकर पलट गया. इसमें सवार चार यात्री घायल हो गये. मौका देख टेंपो चालक फरार हो गया. घायलों में प्रभुदास पहाड़िया (22 वर्ष), मरांग बीटी सोरेन (32 वर्ष), तालामय हेंब्रम (30 वर्ष) व बालेबीटी हांसदा (40 वर्ष) जख्मी हो गये हैं. […]

बोरियो : थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव समीप मोड़ पर रविवार सुबह टेंपो असंतुलित होकर पलट गया. इसमें सवार चार यात्री घायल हो गये. मौका देख टेंपो चालक फरार हो गया. घायलों में प्रभुदास पहाड़िया (22 वर्ष), मरांग बीटी सोरेन (32 वर्ष), तालामय हेंब्रम (30 वर्ष) व बालेबीटी हांसदा (40 वर्ष) जख्मी हो गये हैं. टेंपो विशनपुर से बोरियो आ रहा था. सूचना पर एएसआइ एमडी होरो घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करते घायलों के इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >