दुर्घटना में महिला की मौत, दो घायल

हादसा. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पोचईबेड़ा-करमटोला के समीप हुई घटना ट्रैक्टर चालक अंबाडीह गांव में ईंट खाली करने के बाद चार महिला मजदूर को लेकर अमड़ापाड़ा बाजार की ओर आ रहा था ट्रैक्टर चालक रफ्तार पर नहीं रख पाया नियंत्रण घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार घायलों की हालत गंभीर अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के […]

हादसा. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पोचईबेड़ा-करमटोला के समीप हुई घटना

ट्रैक्टर चालक अंबाडीह गांव में ईंट खाली करने के बाद चार महिला मजदूर को लेकर अमड़ापाड़ा बाजार की ओर आ रहा था
ट्रैक्टर चालक रफ्तार पर नहीं रख पाया नियंत्रण
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार
घायलों की हालत गंभीर
अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के पोचईबेड़ा-करमटोला के समीप सोमवार को एक ट्रैक्टर दुर्घटना में 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक अंबाडीह गांव में ईंट खाली किये जाने के बाद चार महिला मजदूर को लेकर अमड़ापाड़ा बाजार की ओर आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ट्रैक्टर को काफी रफ्तार से ला रहा था. इस बीच ट्रैक्टर में सवार महिला मजदूरों ने चालक को ट्रैक्टर धीरे चलाये जाने को लेकर शोर भी मचाया जा रहा था. परंतु चालक की उद्यंडता व तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और अमड़ापाड़ा जाने के क्रम में पचईबेड़ा करमटोला के समीप ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे 30 वर्षीय महिला मजदूर रूपा मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गयी.
जबकि मजदूर तुलसिला मुर्मू (16 वर्ष), सुनीता सोरेन (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं. इधर घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा है. ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के बासमती गांव निवासी मो मुस्तकिम उर्फ नुनुवा का बताया जाता है. इधर घटना के बाद घायल दोनों मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >