विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका अमड़ापाड़ा : प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित एक गल्ला व्यवसायी जितेंद्र भगत की पत्नी गीता देवी (30) का घर में फंदे से लटका शव बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार गीता ने सुबह अपने दो बच्चों को तैयार कर स्कूल भेज दिया. इसके बाद जब उसकी सास मंदिर में […]

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

अमड़ापाड़ा : प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित एक गल्ला व्यवसायी जितेंद्र भगत की पत्नी गीता देवी (30) का घर में फंदे से लटका शव बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार गीता ने सुबह अपने दो बच्चों को तैयार कर स्कूल भेज दिया. इसके बाद जब उसकी सास मंदिर में पूजा करने गई थी तो घर बंद कर पंखे के कड़े में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. पूजा कर वापस लौटने के बाद उसकी सास ने जब घर बंद पाया तो आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी. बाद में देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >