मत्स्य पालन में पाकुड़ दुर्गापुर डैम को मिलेगा स्थान: उपायुक्त

पाकुड़ : जिले के पाकुड़िया प्रखंड स्थित दुर्गापुर डैम अब मछली पालन का सबसे बड़ा स्थल होगा. इसे लेकर उपायुक्त ए मुथु कुमार ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर मत्स्य विभाग के माध्यम से सरकार को सुपुर्द किया है. उपायुक्त ए मुथु कुमार ने बताया कि जिले के पाकुड़िया प्रखंड में दुर्गापुर डैम के विकास को […]

पाकुड़ : जिले के पाकुड़िया प्रखंड स्थित दुर्गापुर डैम अब मछली पालन का सबसे बड़ा स्थल होगा. इसे लेकर उपायुक्त ए मुथु कुमार ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर मत्स्य विभाग के माध्यम से सरकार को सुपुर्द किया है. उपायुक्त ए मुथु कुमार ने बताया कि जिले के पाकुड़िया प्रखंड में दुर्गापुर डैम के विकास को लेकर प्रोजेक्ट तैयार की गयी है.

जिसे जमीन पर उतारने की आवश्यकता है. उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि मत्स्य पालन के लिए दुर्गापुर डैम सबसे उपयुक्त है और बड़े पैमाने पर उक्त डैम में मछली पालन कर मछली उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि राज्य जमशेदपुर स्थित डिमना व गालुडीह डैम में भी बड़े पैमाने पर मछली पालन का कारोबार किया जाता है. जिसमें सरकार की ओर से भी पूरी व्यवस्था कृषि विभाग के माध्यम से की गयी है. उन्होंने कहा कि दुर्गापुर डैम मछली पालन के लिए आने वाले समय में झारखंड में अपना स्थान बनायेगी. इसे लेकर कृषि विभाग को संबंधित निर्देश भी दिये गये हैं.

वनभोज के बहाने जुटे पदाधिकारियों ने किया डैम का निरीक्षण : जिला प्रशासन की ओर से आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम के बहाने पाकुड़िया प्रखंड के दुर्गापुर डैम में जुटे पदाधिकारियों ने डैम स्थल का मुआयना किया. साथ ही दुर्गापुर डैम के विस्तार को लेकर कई रणनीति भी तैयार की गई. मौके पर उपायुक्त ए मुथु कुमार, एसपी अजय लिंडा, अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा, एसडीओ अरविंद कुमार लाल, आईटीडीए निदेशक लालचंद डाडेल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रदीप तिग्गा, डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेंब्रम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इधर उपरोक्त मौके पर जिला प्रशासन व पत्रकार के बीच क्रिकेट मैच भी खेला गया. जिसमें जिला प्रशासन की टीम विजयी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >