दुख में एक-दूसरे का सहयोग करें लोग: डीपी शर्मा

गायत्री परिवार की ओर से जिला स्तरीय चिंतन शिविर आयोजित पाकुड़ : शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शांतिकुंज के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा पाकुड़ की ओर से जिला स्तरीय चितंन शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शांतिकुंज के प्रतिनिधि के जोनल समन्वयक देवता प्रसाद शर्मा उपस्थित थे. मौके […]

गायत्री परिवार की ओर से जिला स्तरीय चिंतन शिविर आयोजित

पाकुड़ : शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शांतिकुंज के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा पाकुड़ की ओर से जिला स्तरीय चितंन शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शांतिकुंज के प्रतिनिधि के जोनल समन्वयक देवता प्रसाद शर्मा उपस्थित थे. मौके पर जिले के के विभिन्न प्रखंडों के आये महिला व पुरुष सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. चितंन शिविर में गायत्री परिवार के प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल, प्रखंड समन्वय, जिला समन्वय समिति एंव सक्रिय संगठन का गठन एवं पुनगर्ठन किया गया. जोनल प्रभारी श्री शर्मा में कार्यक्रम ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा सुख-दुख में एक दुसरे का मद्द करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मनुष्य दुसरे को दु:ख देकर कभी सुखी नही रह सकते हैं.
उन्होंने गायत्री परिवार के सदस्यों को समाज में फैली कुरीतियों को आपस में मिलकर एकजुट होकर कार्य करने की अपील की. साथ ही साथ कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने श्रीराम शर्मा आचार्य के द्वारा लिखे पुस्तकों के बारे में भी जानकारी दी गयी. मौके पर जनर्दन ठाकुर, सत्यनारायण सिंह, मनोज गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मन, श्रीराम भगत, मीरा देवी, बबीता मंडल, मनोरमा देवी, लाली गुप्ता, ममता जायसवाल, उषा देवी, प्रीति वर्मन, सुषमा प्रसाद, सुमित्रा भगत सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >