सबडहरा फाटक के समीप जंगल से रेडी-टू-इट के 300 खाली पैकेट बरामद

तीनपहाड़ : प्रखंड क्षेत्र के कल्याणचक तालझारी मुख्य सड़क पर सबडहरा फाटक के समीप जंगल में लगभग 300 खाली पैकेट व दो बोरा फेंका हुआ बरमाद हुआ. जिसे लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारी से की. ज्ञात हो कि राजमहल प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों में भेजे जाने वाले रेडी-टू-इट […]

तीनपहाड़ : प्रखंड क्षेत्र के कल्याणचक तालझारी मुख्य सड़क पर सबडहरा फाटक के समीप जंगल में लगभग 300 खाली पैकेट व दो बोरा फेंका हुआ बरमाद हुआ. जिसे लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारी से की. ज्ञात हो कि राजमहल प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों में भेजे जाने वाले रेडी-टू-इट पैकेट को सेविकाओं द्वारा बिचौलिया के माध्यम से कालाबाजारी किया जा रहा है. सूत्रों की माने तो सेविकाओं द्वारा दलिया व सत्तु का पैकेट बेचा जा रहा है. सेविकाओं द्वारा विभागीय मिलीभगत से उपरोक्त कालाबाजारी के धंधा को बिचौलियाें की मदद से चार चांद लगाया जा रहा है.

खुटहरी पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी ने कहा कि एक मुशत जंगल में बरामद रेडी-टू-इट का पैकेट बरामद होना कालाबाजारी का प्रतीत होता है. सेविकाओं द्वारा मनमानी तरीके से केन्द्र का संचालन किया जाता है. विभाग को इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >