सड़क दुर्घटना में दो घायल

पाकुड़ : धुलियान-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांचकी ब्रिज के समीप शुक्रवार की रात्रि ट्रक व मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत से दो व्यक्ति घायल हो गया. घायल थाना क्षेत्र के काबिलुपर निवासी समशुल हक 18 वर्ष व समशेर शेख 25 वर्ष को स्थानीय पुलिस के सहयोग से इलाज हेतु सदर अस्पताल सोनाजोड़ी […]

पाकुड़ : धुलियान-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांचकी ब्रिज के समीप शुक्रवार की रात्रि ट्रक व मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत से दो व्यक्ति घायल हो गया. घायल थाना क्षेत्र के काबिलुपर निवासी समशुल हक 18 वर्ष व समशेर शेख 25 वर्ष को स्थानीय पुलिस के सहयोग से इलाज हेतु सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भरती कराया गया. मोटरसाइकिल में सवार होकर समशेर शेख व समशुल शेख पाकुड़ की ओर जा रही थी. इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेजी से आ रही ट्रक ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया. वहीं मौके पर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >