पाकुड़ : पाकुड़ शहर में इन दिनों चोरों का हौसला काफी बुलंद है. महज दो दिन के भीतर तीन घरों से अज्ञात चोरों ने बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम दे कर पुलिस की नींद तो उड़ा ही दिया है, आम लोगों को भी दहशत में डाल दिया है. पाकुड़ शहर में जिस तरह लगातार चोरी की घटना सामने आ रही है, उससे साफ है कि चोर के आगे पुलिस की एक भी नहीं चल रही है. भले ही कई बार पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्तता बताते हुए दर्जनों चोर को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं, परंतु इससे चोरी की घटना पर अंकुश नहीं लग पायी है.
चोरों के आगे बेबस पुलिस, रोज दे रहे घटना को अंजाम
पाकुड़ : पाकुड़ शहर में इन दिनों चोरों का हौसला काफी बुलंद है. महज दो दिन के भीतर तीन घरों से अज्ञात चोरों ने बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम दे कर पुलिस की नींद तो उड़ा ही दिया है, आम लोगों को भी दहशत में डाल दिया है. पाकुड़ शहर में जिस तरह लगातार […]

प्राइवेट गार्ड सहित कुल तीन से पुलिस कर रही पूछताछ
अधिवक्ता के घर हुए चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने अधिवक्ता के नीजि गार्ड, घर में काम करने वाली नौकरानी व एक अन्य से पूछताछ करना शुरू कर दिया है. पुलिस सूत्रों का मानना है कि घर की जिम्मेदारी गार्ड को सौंपा गया था. ऐसे में गार्ड के होते हुए घर में आखिर किस परिस्थिति में बड़ी आसानी से चोरी हो गई. पुलिस चोरी की घटना को लेकर हर संभावित बिंदु की जांच में जुटी है.
खोजी कुत्ता भी पुलिस को नहीं कर सका मदद
अधिवक्ता के घर चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने जिस तरह से तत्परता दिखाते हुए दुमका से खोजी कुत्ता को मंगवा कर लगाया गया, पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल पाया. घटना के उद्भेदन को लेकर लगाये गये खोजी कुत्ता ने भी पुलिस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.
बहरहाल घटना को लेकर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम को घटना के उद्भेदन को लेकर लगाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसडीपीओ श्री कुमार के नेतृत्व में काम कर रही टीम भी मामले के उद्भेदन को लेकर हाथ-पांव मार रही है. समाचार भेजे जाने तक पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल पायी है.