राशन की मांग को लेकर लाभुकों ने जताया विरोध

राशन की मांग पर विरोध जताते लाभुक. हिरणपुर : प्रखंड क्षेत्र के बरमसिया पंचायत के छोटा केंदुआ गांव के दर्जनों कार्डधारियों ने मंगलवार को बीडीओ को आवेदन देकर चौकीढाप के डीलर से अनाज लेने में असहमति जतायी है. वार्ड सदस्य पुष्पलता मरांडी के नेतृत्व में दर्जनों कार्डधारियों ने बीडीओ को बताया कि बीते नौ साल […]

राशन की मांग पर विरोध जताते लाभुक.

हिरणपुर : प्रखंड क्षेत्र के बरमसिया पंचायत के छोटा केंदुआ गांव के दर्जनों कार्डधारियों ने मंगलवार को बीडीओ को आवेदन देकर चौकीढाप के डीलर से अनाज लेने में असहमति जतायी है. वार्ड सदस्य पुष्पलता मरांडी के नेतृत्व में दर्जनों कार्डधारियों ने बीडीओ को बताया कि बीते नौ साल से हमलोग करीब 100 से ज्यादा कार्डधारी बिना कोई शिकायत के अपने नजदीकी डीलर शुभदीप एसएचजी वीरगांव से अनाज लेते आ रहे हैं. परंतु नवंबर माह में कार्डधारियों को बिना जानकारी दिये ही चौकीढाप के डीलर के पास राशन लेने को कहा गया. ग्रामीणों ने बताया कि चौकीढाप के डीलर से राशन लेने में उन्हें काफी परेशानी होती है. ग्रामीणों चौकीढाप के डीलर के विरुद्ध नियमित दुकान नहीं खोले जाने का आरोप लगाया. मामले को लेकर बीडीओ मो जफर हसनात ने बताया कि मामले की जांच करायी जायेगी तथा समस्या से वरीय पदाधिकारियों को भी अवगत कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >