चकमा देकर भाग निकला अनिल मुंह देखती रह गयी पाकुड़ पुलिस

पाकुड़ : विभिन्न अपहरण व लूटकांड को अंजाम देने वाले छह अपराधियों को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ तो लिया लेकिन उनमें से एक शातिर अपराधी अनिल कुमार टुडू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बताया जाता है कि गुरुवार को एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टी की. इसके […]

पाकुड़ : विभिन्न अपहरण व लूटकांड को अंजाम देने वाले छह अपराधियों को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ तो लिया लेकिन उनमें से एक शातिर अपराधी अनिल कुमार टुडू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बताया जाता है कि गुरुवार को एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टी की. इसके बाद इनमें से शातिर अनिल टुडू की तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण पुलिस उसे जीप पर बैठा कर अस्पताल ला रही थी. इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया.

तब क्या था पूरे शहर की पुलिस उसके पीछे भागी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस शहर के कोने-कोने की खाक छान रही थी लेकिन अनिल पकड़ा नहीं जा सका है. प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ने जानकारी दी थी कि ग्राहक सेवा केंद्र में लूट, मोबाइल व्यवसायी से लूट सहित अन्य लूटकांड का खुलासा हो गया है. इसमें शामिल छह अपराधियों को पकड़ लिया गया है. तीन बाइक भी बरामद कर लिया है. लेकिन अनिल के फरार हो जाने से पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है.

विस्तृत खबर पेज सात पर देखें
पांच शातिर पकड़े
एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में छह की िगरफ्तारी बतायी, लेिकन एक के फरार होने से परेशान है पुिलस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >