सड़क किनारे पलटा हाइवा
हिरणपुर : थाना क्षेत्र के हिरणपुर-बरहरवा मुख्य पथ पर सोमवार को बीरग्राम के समीप एक हाइवा असंतुलित हो कर पलट गया. जिसमें चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार रोड कंस्ट्रक्शन के कार्य के लिए हाइवा संख्या जेएच 16 बी/ 9198 दुलमी की ओर जा रहा था. वहीं एक बाइक को बचाने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ गया. जिसके कारण वाहन पलट गया. इस घटना में चालक को हल्की चोटें आयी हैं. इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ बिपिन कुमार व अर्जुन बांड्रा मौके पर पहुंच कर वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
