पैसा निकासी के लिए एटीएम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

पाकुड़ : केंद्र सरकार द्वारा 500-1000 के पुराने नोट में बंद होने के बाद 34 दिन के बाद भी शहर के एटीएमों में पैसे निकासी के लिए लोगों की भीड़ घटने का नाम ही नहीं ले रही है. हांलाकि एटीएमों में मात्र दो हजार के ही नोट निकल रहे हैं. वहीं शहर में विभिन्न बैंको […]

पाकुड़ : केंद्र सरकार द्वारा 500-1000 के पुराने नोट में बंद होने के बाद 34 दिन के बाद भी शहर के एटीएमों में पैसे निकासी के लिए लोगों की भीड़ घटने का नाम ही नहीं ले रही है. हांलाकि एटीएमों में मात्र दो हजार के ही नोट निकल रहे हैं. वहीं शहर में विभिन्न बैंको द्वारा एटीएम बंद रखने के कारण लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ता है.

कोर्ट परिसर के समीप एटीएम में भी बीते कई दिनों से मशीन खराब रहने के कारण एटीएम से पैसे निकासी का कार्य पुरी तरह से बाधित है. जिससे खासकर कर अधिकतर छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है. वहीं एटीएम के बंद रहने के कारण संबंधित बैक के अधिकारियों के प्रति ग्राहकों में काफी रोष देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों को जिला प्रशासन से सभी एटीएमों को नियमित रूप से खुलाने की दिशा में पहल करने की मांग की है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रिय प्रबंधक सपन कुमार ने कहा कि एटीएम बंद रहने की जानकारी नही है. मामले की जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >