शराबबंदी की मांग को लेकर उपायुक्त से मिले झामुमो नेता व मुखिया

पाकुड़ : झामुमो नेताओं ने उपायुक्त ए मुथु कुमार से मुलाकात कर सदर प्रखंड के संग्रामपुर, कुमारपुर व नौरोत्तमपुर पंचायत में शराब दुकान बंद किये जाने की बात रखी. उपायुक्त से मिलने पहुंचे झामुमो के अल्पसंख्यक मोरचा के पूर्व जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, शाहिद इकबाल, रफीक अहमद के साथ मुखिया सुबोध पहाड़िया, कमला माल पहाड़िया, […]

पाकुड़ : झामुमो नेताओं ने उपायुक्त ए मुथु कुमार से मुलाकात कर सदर प्रखंड के संग्रामपुर, कुमारपुर व नौरोत्तमपुर पंचायत में शराब दुकान बंद किये जाने की बात रखी. उपायुक्त से मिलने पहुंचे झामुमो के अल्पसंख्यक मोरचा के पूर्व जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, शाहिद इकबाल, रफीक अहमद के साथ मुखिया सुबोध पहाड़िया, कमला माल पहाड़िया,

पुसो पहाड़िन, पंचायत समिति सदस्य राजू माल पहाड़िया, हाजी अब्दुल रहमान, कमरूद्दीन शेख, असगर अली भी मौजूद थे. मौजूद तीनों मुखिया ने भी अपने-अपने पंचायत में लाइसेंसी शराब दुकान को बंद किये जाने की मांग की. जिस पर उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि उत्पाद विभाग को इस दिशा में कार्रवाई के लिए वे पहल करेंगे. कहा कि शराबबंदी को लेकर की जा रही पहल एक अच्छी कदम है. इसमें प्रशासन हर संभव मदद करेगा.

शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग
ग्रामीणों ने आरक्षी अधीक्षक पाकुड़ को पत्र लिख कर लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर व अमड़ापाड़ा प्रखंड के चौक-चौराहे व हटिया में महुआ व नशीले पदार्थ बेचे जाने पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है. ग्रामीणों ने दिये आवेदन में कहा है कि पाकुड़ जिला को नशा मुक्त बनाये जाने को लेकर समाजसेवी व ग्रामीण लोगों द्वारा एक पहल की जा रही है. जिसमें पुलिस प्रशासन का सहयोग जरूरी है. आवेदन में हस्ताक्षर करने वालों में किस्टो सोरेन, प्रधान मांझी मरांडी, छोटू मुर्मू सहित अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >