ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाते उपायुक्त व अन्य.
उपायुक्त ने गांव का निरीक्षण कर की घोषणा
पाकुड़िया : स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार को उपायुक्त ए मुथु कुमार ने पाकुड़िया पंचायत के पथरडंगा ग्राम पहुंचकर गांव में बने शौचालय का निरीक्षण किया. उपायुक्त श्री कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पथरडांगा प्रखंड का तीसरा खुले में शौच मुक्त गांव बन गया है. उन्होंने ग्रामीणों से गांव में स्वच्छता बनाये रखने की अपील की. उन्होंने लोगों से खुले में शौच न करने की अपील की. इसे लेकर उन्होंने लोगों को शपथ भी दिलायी.
मौके पर ग्रामीणों ने उपायुक्त से प्राईवेट स्कूलों के बच्चों द्वारा अगल-बगल खुले में शौच करने की शिकायत भी की. मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, कार्यपालक अभियंता रास बिहारी सिंह, सुमन मिश्रा ने बताया कि पंचायत के बाकी के गांव को ओडीएफ गांव बनाने हेतु कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. बताया कि जल्द ही सभी घरों में पाईप लाईन के माध्यम से पानी, 24 घंटे बिजली, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. मौके पर पंचायत के मुखिया अनिता सोरेन, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, समाज कल्याण पदाधिकारी, ग्राम ज्याति के पशुपति, 20 सूत्री उपाध्यक्ष हृदयानंद भगत सहित अन्य
उपस्थित थे.
