पाकुड़ : पुराना समाहरणालय स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में मंगलवार की शाम को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ संतोष कुमार ने किया. एसडीपीओ ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को पिकनिक स्थलों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा कि पिकनिक स्थल पर किसी भी व्यक्ति द्वारा शराब पीते देखा गया तो उसे पकडकर उसके विरुद्ध उचित कार्रवाई करें. उन्होंने जिले में अवैध करोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एलआरपी अभियान, लंबित मामलों का जल्द निष्पादन, कुर्की जब्त, फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया. मौके पर पुलिस निरीक्षक अजीत कुजूर, शिवशंकर तिवारी, नगर थाना प्रभारी रामेश्वर राम, लव कुमार, रंजीत सिंह, महेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.
