विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता
पाकुड़ : झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के बैनर तले विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, नप अध्यक्ष मीता पांडे के अलावे अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,
उपाध्यक्ष हिसाबी राय के अलावे अन्य मौजूद थे. सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय के छात्रों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार नृत्य व संगीत के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया. विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित उपरोक्त खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बालक व बालिका तथा सामान्य बालक व बालिका के बीच 50 मीटर का दौड़,
100 मीटर दौड़ व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 8-10 वर्ष के सामान्य बालिका 50 मीटर की दौड़ में संगीता बास्की प्रथम, सबीना टुडू द्वितीय व माया कुमारी तृतीय, सामान्य बालक 50 मीटर की दौड़ में प्रेम मुर्मू प्रथम, स्टीफन मरांडी द्वितीय, निलॉन सोरेन तृतीय स्थान पर रहे. वहीं दिव्यांग बालक 50 मीटर की दौड़ में डोमनिक मरांडी प्रथम, रंजीत मड़ैया द्वितीय, संजय सोरेन व शुभम टुडू तृतीय, दिव्यांग बालिका में सोनाली मरांडी प्रथम, सक्शाना खातून द्वितीय व रानी माल तृतीय स्थान पर रहे. वहीं 11-14 वर्ष के सामान्य बालक 50 मीटर दौड़ में राहुल राय प्रथम, माखन टुडू द्वितीय व बाबुलाल हेंब्रम तृतीय, सामान्य बालिका में सुंदरी सोरेन प्रथम, होपनटी टुडू द्वितीय व शर्मिला किस्कू तृतीय, दिव्यांग बालक में मुकी पहाड़िया प्रथम,
जितेंद्र मड़ैया द्वितीय, शीतल मरांडी व बासु डिलसे तृतीय, दिव्यांग बालिका में कावेरी माल प्रथम, रानी माल द्वितीय व वर्षा चटर्जी तृतीय स्थान पर रहे. 8-10 वर्ष के लिए सामान्य बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में संजय किस्कू प्रथम, स्टीफन मरांडी द्वितीय, लुखीराम सोरेन तृतीय, सामान्य बालिका में सबीना टुडू प्रथम, माया कुमारी द्वितीय, शीला सोरेन तृतीय, दिव्यांग बालक में जितेंद्र मड़ैया प्रथम, डोमनिक मरांडी द्वितीय, रंजीत मड़ैया तृतीय, दिव्यांग बालिका में शीला सोरेन प्रथम, वर्षा चटर्जी द्वितीय, वर्षा कुमारी तृतीय, 100 मीटर दौड़ 11-14 वर्ष के लिए सामान्य बालक वर्ग में सुभाष टुडू प्रथम,
राकेश माल द्वितीय, सुनील सोरेन तृतीय, सामान्य बालिका में सुंदरी सोरेन प्रथम, संगीत बास्की द्वितीय, होपनटी टुडू तृतीय, दिव्यांग बालक में बोनीपास टुडू प्रथम, मुर्की पहाड़िया द्वितीय, शीतल मरांडी तृतीय, दिव्यांग बालिका में हसीना यास्मीन प्रथम, सबाना खातून द्वितीय, वर्षा चटर्जी तृतीय स्थान पर रहे. वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में 8-10 वर्ष के सामान्य वर्ग के बच्चे में राजीव कुमार साहा प्रथम, पूनम कुमारी द्वितीय, स्टेला हेंब्रम तृतीय स्थान पर रहे. वहीं दिव्यांग वर्ग के बच्चे में रोहित सोरेन प्रथम, रंजीत मड़ैया द्वितीय व सुरातन खातून तृतीय स्थान पर रही. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
