पाकुड़ : जिले में शिक्षा व्यवस्था पुरी तरह से बदहाल है. इसमें सुधार करना आवश्यक है. यह बातें राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा आरती कुजूर ने परिसदन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में उपस्थित पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में कई अनियमितताएं सामने आयी है.
जिसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जायेगी. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाकुड़, हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा में बीइइओ के साथ बैठक कर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले में शिक्षा का जो आलम है वह वास्तव में चिंता का विषय है. ऐसे सभी शिक्षकों की सूची तैयार की जायेगी जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर भी वे सरकार को लिखेंगे. मौके पर आयोग के सदस्य भुपेन साहू, पाकुड़ बीइइओ रामनरेश राम, हिरणपुर बीइइओ राजेंद्र प्रसाद, लिट्टीपाड़ा बीइइओ सहित अन्य मौजूद थे.
