मेलरों ने फूंका सीएम का पुतला

पाकुड़ : सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में संसोधन के विरोध में मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा ने सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष मोहन राय ने किया. श्री राय ने कहा कि उपरोक्त एक्ट में वर्तमान सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव को […]

पाकुड़ : सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में संसोधन के विरोध में मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा ने सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष मोहन राय ने किया. श्री राय ने कहा कि उपरोक्त एक्ट में वर्तमान सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव को जल्द वापस नहीं लिया जाता है तो पूरे झारंखड में मेलर विद्रोह किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बीते दिनों मेलर समाज के द्वारा अपने मांगो को लेकर सड़क जाम भी किया था. जिसके बाद उपरोक्त सभी मांगों को दो महीने में पूरा करने का आश्वासन दिया. इसके बावजूद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी मांगो को पूरा करने की दिशा में पहल नहीं की गयी तो मेलर द्वारा सरकार के विरोध जमकर आदोलन किया जायेगा. मौके पर कुदन सिंह, माथुर राय, कार्तिक राय, प्रवीणा राय, मूर्ति देवी, रोहिणी कुमारी, नेहा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >