पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता.
पाकुड़ : केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोरचा पाकुड़ के कार्यकर्ताओं द्वारा इंदिरा चौक पाकुड़ के समीप एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. जिसका नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने किया. श्री यादव ने कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन किये जाने पर झारखंड राज्य का बड़ा नुकसान होगा. कहा : राज्य सरकार आदिवासी विरोधी कार्य कर रही है. एक्ट में संशोधन कर आदिवासियों की जमीन पूंजीपतियों को सौंपने की साजिश रच रही है.
झामुमो इसे कभी बरदाश्त नहीं करेगी. इसके विरोध में पाकुड़ में 22 नवंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला जायेगा व जिले के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन का भी आयोजन किया जायेगा. मौके पर जिला सचिव समद अली, भगवती गुप्ता, कौशर आलम, सनाउल्ला शेख, मनोहर शेख, सुनील सिंह, उत्पल तिवारी, राहुल दास सहित अन्य उपस्थित थे.
