जागरूकता शिविर में दी गयी डायन प्रथा व बाल श्रम की जानकारी

पाकुड़ : स्कीम नालसा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के हीरानंदनपुर पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार साह व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राम कुमार साह मौजूद थे. प्राधिकार के सचिव एसएस यादव ने बाल श्रमिकों से […]

पाकुड़ : स्कीम नालसा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के हीरानंदनपुर पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार साह व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राम कुमार साह मौजूद थे. प्राधिकार के सचिव एसएस यादव ने बाल श्रमिकों से संबंधित कानूनों व डायन प्रथा के बारे में जानकारी दी. मौके पर बीडीओ श्री साह व सांख्यिकी पदाधिकारी ने भी उपस्थित लोगों को भी कई कानूनी जानकारियां दी. मौके पर कई पारा लीगल वोलेंटियर भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >