नगर अध्यक्ष कौशर आलम के नेतृत्व में पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता.
पाकुड़ : संताल परगना काश्तकारी अधिनियम एवं छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम में सरकार द्वारा किये जा रहे छेड़छाड़ के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन शुक्रवार को किया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर अध्यक्ष कौशर आलम के नेतृत्व में इंदिरा चौक पर कार्यकर्ता सीएम के पुतले के साथ पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल झामुमो कार्यकर्ता सीएनटी-एसपीटी एक्ट के साथ छेड़छाड़ बंद करो, राज्य सरकार होश में आओ आदि नारे लगा रहे थे. पुतला दहन कार्यक्रम में किशोर भगत, भगवती गुप्ता, रियाज अहमद, कदम रसूल, पंचलाल यादव, फारूक आलम अंसारी, युसूफ खान, शमीम शेख आदि सक्रिय दिखे.
