राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए पाकुड़ के हबीबुर शेख व मोफास्सेर शेख का हुआ चयन
पाकुड़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पांच से आठ नवंबर तक होने वाले राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशीप में पाकुड़ के दो एथलीट हबीबुर शेख व मोफास्सेर शेख का चयन किया गया है. हबीबुर व मोफास्सेर झारखंड की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे. हबीबुर शेख पाकुड़ जिले के रणडांगा गांव के निवासी है. वहीं मोफास्सेर शेख पाकुड़ के लखीनारायणपुर के निवासी हैं. उन्होंने पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ की ओर से जिला व राज्य स्तरीय कई प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर चुका है.
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन दोनों का चयन होने से खेल प्रेमियों में काफी हर्ष है. इन दोनों खिलाड़ियों के चयन होने पर पाकुड़ जिला ओलिंपिक संघ के चेयरमैन सह एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अमलान कुसुम सिन्हा, ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष अरदेंदु शेखर गांगुली सह सचिव रणवीर सिंह, एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, सुजीत विद्यार्थी, संजू भगत, अशोक सिन्हा, सौरभ कुमार, कृष्णा कुमार ने दोनों को बधाई दी है. साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की है.
छठ घाटों पर चौकन्ना रहने का निर्देश
