अनुपस्थित पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण का निर्देश
हिरणपुर : प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लखी साहा ने की. श्री साहा ने बैठक में उपस्थित पंचायत सचिवों से मनरेगा व 14वें वित्त आयोग राशि के साथ-साथ संचालित योजनाओं की जानकारी ली गयी. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं में सूचना पट्ट लगायें. साथ ही हाथकाठी पंचायत में लगायी गयी सोलर लाइट की सूची व व्यय राशि की लेखा-जोखा भी मांगा.
इसके अलावे बैठक में अन्य कई विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. मौके पर बीइइओ राजेंद्र प्रसाद, जेइ सत्यनारायण सिंह, भुवन चंद्र, मिथिलेश भंडारी, अब्बास अंसारी, राम सुंदर दास, फोरेस्टर मोहन बैठा, सखीचंद लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे. साथ ही बैठक में अनुपस्थित पंचायत सचिव के अलावे सहकारिता पदाधिकारी, चिकित्सा, भूमि संरक्षण, मत्स्य, भवन, पेयजल, विद्युत, श्रम प्रवर्तन, लघु सिंचाई, खनन, बाल विकास परियोजना विभाग के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया.
