छात्रों ने विद्यालय में जड़ा ताला

रोष . लचर शिक्षा व्यवस्था व शिक्षकों की कमी के कारण आक्रोश महेशपुर : प्रखंड क्षेत्र के मॉडल उच्च विद्यालय बिरकीट्टी के नवम एवं दशम वर्ग के छात्रों ने बुधवार को पठन-पाठन व्यवस्था में सुधार की मांग व पर्याप्त शिक्षक पदस्थापित किये जाने की मांग को लेकर जम कर हंगामा किया. हंगामा करते हुए छात्र-छात्राओं […]

रोष . लचर शिक्षा व्यवस्था व शिक्षकों की कमी के कारण आक्रोश

महेशपुर : प्रखंड क्षेत्र के मॉडल उच्च विद्यालय बिरकीट्टी के नवम एवं दशम वर्ग के छात्रों ने बुधवार को पठन-पाठन व्यवस्था में सुधार की मांग व पर्याप्त शिक्षक पदस्थापित किये जाने की मांग को लेकर जम कर हंगामा किया. हंगामा करते हुए छात्र-छात्राओं ने अनिश्चित काल के लिए विद्यालय में तालाबंदी कर दिया. छात्रों का एक ही मांग था कि जब तक विद्यालय में प्रत्येक विषय के लिए शिक्षक की प्रतिनियुक्ति होती है विद्यालय में ताला बंद रहेगा और एक भी छात्र विद्यालय में पढ़ने नहीं आयेंगे.
छात्रों के मुताबिक विद्यालय में कुल 656 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. जबकि मात्र एक ही प्रभारी प्रधानाध्यपक कैलाशपति नारायण ही पदस्थापित हैं. ऐसे में विद्यालय में पठन-पाठन ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है. नवम व दशम वर्ग के छात्रों के लिए चुनौती भरा समय है. ऐसे में आखिर बिना शिक्षक के मैट्रिक की तैयारी छात्र कैसे करेंगे. छात्रों का कहना था कि पर्याप्त शिक्षक की व्यवस्था जब तक नहीं की जाती है तक विद्यालय में तालाबंदी जारी रहेगी.
मामला महेशपुर के मॉडल उच्च विद्यालय बिरकीट्टी का
क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाशपति नारायण ने बताया कि मामले की जानकारी जिले के वरीय पदाधिकारियों को दी गई है. बावजूद विद्यालय में शिक्षकों का पदस्थापन नहीं किया गया है. शिक्षकों के अभाव में पठन-पाठन काफी प्रभावित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >