महिलाओं को दिया गया राजमिस्त्री का प्रशिक्षण

पाकुड़िया : प्रखंड परिसर स्थित एसजीएसवाइ के प्रशिक्षण कक्ष में शनिवार को जिला जज एवं स्वच्छता समिति प्रकल्प पाकुड़ के सौजन्य से ग्राम ज्योति संस्था द्वारा दो दिवसीय महिलाओं को शौचालय निर्माण हेतु राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया गया. जिसका उदघाटन बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया. ग्राम ज्योति संस्था के संचालनक इकबाल […]

पाकुड़िया : प्रखंड परिसर स्थित एसजीएसवाइ के प्रशिक्षण कक्ष में शनिवार को जिला जज एवं स्वच्छता समिति प्रकल्प पाकुड़ के सौजन्य से ग्राम ज्योति संस्था द्वारा दो दिवसीय महिलाओं को शौचालय निर्माण हेतु राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया गया. जिसका उदघाटन बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया.

ग्राम ज्योति संस्था के संचालनक इकबाल शेख ने प्रशिक्षण में उपस्थित करीब 33 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया. वहीं घनश्याम गोप ने शौचालय निर्माण की तकनीकी जानकारी दी. मौके पर पशुपति कुमार, महमूद आलम उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >