पाकुड़ : तार गिरने से तीन लोगों की मौत

पाकुड़ : पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तलवा गांव स्थित प्रधान टोला में मंगलवार को करीब 4 बजे गांव में लगे विद्युत पोल पर 440 वोल्ट का एलटी तार खींचे जाने के क्रम में 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं एक लोग गंभीर रूप से घायल […]

पाकुड़ : पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तलवा गांव स्थित प्रधान टोला में मंगलवार को करीब 4 बजे गांव में लगे विद्युत पोल पर 440 वोल्ट का एलटी तार खींचे जाने के क्रम में 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं एक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक तलवा प्रधान टोला का ट्रांसफारमर विगत एक माह से जला हुआ है. जिस कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. गांव में विद्युत आपूर्ति चालू हो इसे लेकर मंगलवार को स्थनीय ग्रामीण सेत सोरेन, बबलु मुमरू, गणोश मिर्धा व राम कुमार मिर्धा द्वारा 440 वोल्ट का एलटी तार जोड़ने के लिए खींचा जा रहा था.

इसी बीच उपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार में संपर्क होने से सभी लोग उसके चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना विभाग को मिलते ही तत्काल विद्युत काट दिया गया. इधर घायलावस्था में सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ0 गुणाधर मांझी ने स्थिति चिंताजनक बताते हुए बाहर रेफर कर दिया.

इधर परिजनों द्वारा सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रामपुरहाट ले जाया गया. जहां रास्ते में ही बबलु मुमरू 40 वर्ष, सेत सोरेन 35 वर्ष, गणोश मिर्धा 30 वर्ष की मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रो0 स्टीफन मरांडी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया और विद्युत विभाग को उपरोक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने को कहा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >