समिति सदस्यों ने ली विभिन्न योजना की जानकारी

पाकुड़ : पुस्तकालय, विकास, युवा संस्कृति एवं पर्यटन समिति के सदस्य रविवार को पाकुड़ पहुंची. समिति के सदस्यों ने परिसदन भवन में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में समिति के अध्यक्ष सह सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल व सदस्य सह नाला विधायक रविंद्रनाथ महतो उपस्थित थे. बैठक में जिले के अधिकारियों से पुस्तकालय […]

पाकुड़ : पुस्तकालय, विकास, युवा संस्कृति एवं पर्यटन समिति के सदस्य रविवार को पाकुड़ पहुंची. समिति के सदस्यों ने परिसदन भवन में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में समिति के अध्यक्ष सह सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल व सदस्य सह नाला विधायक रविंद्रनाथ महतो उपस्थित थे.

बैठक में जिले के अधिकारियों से पुस्तकालय की संख्या एवं उनकी स्थिति, युवा संस्कृति की रक्षा में समाज कल्याण विभाग की सहभागिता, कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजना, युवा खेल-कूद प्रोत्साहन में समाज कल्याण की भूमिका, सभी प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण, पुस्तकालय में पठन-पाठन आदि की रिपोर्ट सरकार को भेजने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिले के सभी पर्यटन स्थलों को विकसित करने को लेकर भी रिपोर्ट मांगी गयी.
समिति के सदस्य श्री महतो ने कहा कि उक्त रिपोर्ट को सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा. मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा, जिला शिक्षा अधीक्षक राजाराम साहा, एसडीओ अरविंद कुमार लाल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >