झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

पाकुड़ : झामुमो के बैनर तले आयोजित विद्युत विभाग के मनमानी के विरुद्ध एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली भी निकाली. गांधी चौक से कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर धरना स्थल तक पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग व सरकार के विरुद्ध जम कर नारे भी लगाये. मौके […]

पाकुड़ : झामुमो के बैनर तले आयोजित विद्युत विभाग के मनमानी के विरुद्ध एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली भी निकाली. गांधी चौक से कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर धरना स्थल तक पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग व सरकार के विरुद्ध जम कर नारे भी लगाये. मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक मोरचा के पूर्व अध्यक्ष शाहीन परवेज, पूर्व नप उपाध्यक्ष ए गांगुली, शाहिद इकबाल, पप्पू गंगवानी, मोतीलाल हांसदा, दुर्गा हांसदा, कमलेश साहा, मुसलेउद्दीन शेख, खुर्शीद अंसारी, राशिद अंसारी, मोहसिन मंडल, सानु मुखिया, गुलाम रसूल, मूसा शेख सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >