महेशपुर : पाकुड़ थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी ब्यूटी देवी ने महेशपुर थाना में आवेदन देकर महेशपुर थाना क्षेत्र के देवीनगर तथा चंडालमारा गांव के चार लोगों के खिलाफ जान मारने की नीयत से मारपीट कराने, गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है. आवेदन में ब्यूटी देवी ने उल्लेख किया है कि वह 23 अगस्त को उसके पिता की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने को लेकर महेशपुर थाना में सूचना दी गयी थी.
थाना से ऑटो पकड़ कर पाकुड़ लौटने के क्रम में किरता गांव के समीप ऑटो चालक द्वारा ऑटो खराब होने की बात कह कर उसे उतार कर चला गया. उसी समय वहां मौजूद देवीनगर गांव निवासी गौरीशंकर भगत, जी पाल, प्रभात मंडल तथा चंडालमारा के बुचनी देवी ने उसके साथ मारपीट करते हुए आभूषण व नकद एक हजार रुपये छिन लिये. पुलिस ने ब्यूटी देवी को इलाज हेतु सीएचसी भेज कर मामले की छानबीन कर रही है.
