ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दो घायल

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के पाडेरकोला गांव के समीप नूनपाड़ा ढलान पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गयी. इस घटना में अन्य दो लोग घायल हो गये. चालक छोटू टुडू अंबाजोड़ा के जेटके टोला का निवासी था. वह ट्रैक्टर से मोरम ढोना का कार्य कर रहा था. मंगलवार ट्रैक्टर लेकर आ रहा था. […]

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के पाडेरकोला गांव के समीप नूनपाड़ा ढलान पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गयी. इस घटना में अन्य दो लोग घायल हो गये. चालक छोटू टुडू अंबाजोड़ा के जेटके टोला का निवासी था. वह ट्रैक्टर से मोरम ढोना का कार्य कर रहा था. मंगलवार ट्रैक्टर लेकर आ रहा था. इसी क्रम में तकनीकी खराबी के कारण ट्रॉली और इंजन अलग हो कर पलट गया. इससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >