ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर, एक घायल

पाकुड़ नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर में मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की टक्कर से 28 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर निवासी पाश्वत मंडल धुलियान से आ रहा था. इसी क्रम में अचानक जानकीनगर के समीप ट्रैक्टर के चपेट […]

पाकुड़ नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर में मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की टक्कर से 28 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर निवासी पाश्वत मंडल धुलियान से आ रहा था. इसी क्रम में अचानक जानकीनगर के समीप ट्रैक्टर के चपेट में आ गया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. घायल को मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. वहीं ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर थाना ले आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >