पाकुड़/अमड़ापाड़ा : नगर थाना के समीप पुलिस ने शनिवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी एसएस तिवारी ने किया. थाना प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कप्तान के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 15 मोटरसाइकिल व चार चारपहिया वाहनों की जांच की गयी. अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के पीपीएल मोड़ सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर दो पहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, हेलमेट, आवश्यक कागजातों की जांच की गयी.
जांच अभियान के दौरान कई वाहन जब्त
पाकुड़/अमड़ापाड़ा : नगर थाना के समीप पुलिस ने शनिवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी एसएस तिवारी ने किया. थाना प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कप्तान के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 15 मोटरसाइकिल व चार चारपहिया […]
