योजनाओं से पहाड़िया समुदाय को जोड़ने की अपील की
अमड़ापाड़ा : स्वयं सेवी संस्था विकास भारती के सचिव अशोक भगत सजनीपाड़ा पहुंचे. ग्राम प्रधान जेठु पहाडि़या के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आवास, शिक्षा, चिकित्सा, आवास, रोजगार, पेयजल, कृषि संसाधनों सहित कई बुनियादी समस्याओं को रखा. आदिम जनजाति आवास योजना, दामिन ई कोह को पहाड़िया राज्य घोषित करने, कुमारभाग व जाति पहाड़िया से पर्चे पर अंकित पहाड़िया को आदिम जनजाति का दर्जा देने, बचे परिवार को आदिम जनजाति पेंशन योजना से
जोड़ने, पहाड़िया बटालियन को शीघ्र्र बहाल करने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित मांग पत्र झारखंड नीति आयोग के सदस्य श्री भगत को सौंपा गया. मौके पर श्री भगत ने लोगों को उचित पहल करने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि शोषित पहाड़िया समुदाय हमारी धरोहर है इन्हें शोषण से बचाना हमारी जिम्मेवारी है. मौके पर जिला समन्वयक दीपक कुमार व किशोर कुमार सहित अन्य
उपस्थित थे.
