पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात प्रभारी केशव प्रसाद ने शहर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच अभियान में श्री प्रसाद ने मोटरसाइकिल चालकों से गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंश्योरेंस, यातायात नियमों की गहनता से जांच की. जांच के दौरान एक दर्जन मोटरसाइकिल को कागजात के अभाव में जब्त किया गया. वहीं परिवहन विभाग द्वारा जब्त किये गये वाहनों से जुर्माना वसूला गया. श्री प्रसाद ने कहा कि लगातार मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिल रही थी. इसे लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा जांच के दौरान अगर कागजात नहीं पाये गये तो चालकों के विरुद्ध वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
कागजात के अभाव में एक दर्जन वाहन जब्त
पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात प्रभारी केशव प्रसाद ने शहर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच अभियान में श्री प्रसाद ने मोटरसाइकिल चालकों से गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंश्योरेंस, यातायात नियमों की गहनता से जांच की. जांच के दौरान एक दर्जन मोटरसाइकिल को कागजात के अभाव में जब्त […]
