पुलिस ने बरामद किया अधेड़ का शव

उधवा : धानगर थाना क्षेत्र के किस्टोपुर गांव से गुरुवार को थाना पुलिस ने अधेड़ का शव बरामद किया है. जिसकी पहचान बरहरवा थाना क्षेत्र के जामपुर निवासी चंद्रराम रजवाड़ के पुत्र मुंशी रजवाड़ (55) के रूप में की गयी. मृतक मुंशी रजवाड़ अपने भाई राधानगर थाना क्षेत्र के चतरा निवासी शिवनाथ रजवाड़ के घर […]

उधवा : धानगर थाना क्षेत्र के किस्टोपुर गांव से गुरुवार को थाना पुलिस ने अधेड़ का शव बरामद किया है. जिसकी पहचान बरहरवा थाना क्षेत्र के जामपुर निवासी चंद्रराम रजवाड़ के पुत्र मुंशी रजवाड़ (55) के रूप में की गयी. मृतक मुंशी रजवाड़ अपने भाई राधानगर थाना क्षेत्र के चतरा निवासी शिवनाथ रजवाड़ के घर में रहता था.

वह मानसिक रूप से बीमार था. पिछले कुछ दिनों से वह राधानगर थाना क्षेत्र के किस्टोपुर गांव स्थित रामचंद्र रिखयासन के अर्धनिर्मित मकान में रह रहा था. राधानगर थाना पुलिस ने मृतक के भतीजा जयराम रजवाड़ के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >