सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

महेशपुर : प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन महेशपुर उच्च विद्यालय खेल मैदान में बीडीओ पूर्णिमा कुमारी ने फुटबॉल का किक लगाकर किया. मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी भरत कुमार, उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजेंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे. प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पहले बीडीओ ने […]

महेशपुर : प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन महेशपुर उच्च विद्यालय खेल मैदान में बीडीओ पूर्णिमा कुमारी ने फुटबॉल का किक लगाकर किया.

मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी भरत कुमार, उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजेंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे. प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पहले बीडीओ ने बारी-बारी से खिलाड़ियों तथा रेफरी से परिचय प्राप्त किया. उदघाटन मैच प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बडकियारी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्राओं के बीच खेला गया. बीइइओ श्री कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 8 विद्यालयों की 8 टीमें हिस्सा ले रही है.
जिसमें चार बालक वर्ग व चार बालिका वर्ग की टीम है. बुधवार को दोनों वर्गों के टीमों का फाइनल मैच होगा. जिसमें विजय टीम को जिलास्तर पर होने वाले सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >