प्रतिनियोजन के बाद भी कई पारा शिक्षक ने नहीं किया योगदान
पाकुड़ : कम बच्चे और शिक्षक वाले विद्यालयों को शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद समीप के विद्यालय में मर्ज कर दिया गया है. लेकिन प्रतिनियोजन किये जाने के बाद भी कई शिक्षक अपने मूल विद्यालय में ही डटे हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड संसाधन केंद्र पाकुड़ द्वारा उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पाकुड़ : कम बच्चे और शिक्षक वाले विद्यालयों को शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद समीप के विद्यालय में मर्ज कर दिया गया है. लेकिन प्रतिनियोजन किये जाने के बाद भी कई शिक्षक अपने मूल विद्यालय में ही डटे हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड संसाधन केंद्र पाकुड़ द्वारा उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर वैसे विद्यालय को चिह्नित किया गया था जहां मात्र एक शिक्षक या बच्चों के अनुपात शिक्षक कम पाये गये.
इसके पश्चात बीआरसी केंद्र पाकुड़ ने नौ जुलाई को पत्र जारी कर निर्देश दिया था कि पत्र प्राप्ति के साथ ही उक्त विद्यालय में योगदान करें अन्यथा विरमित समझा जायेगा. लेकिन कई पारा शिक्षक पत्र प्राप्ति के दो सप्ताह गुजरने के बाद भी विद्यालय में योगदान नहीं किये हैं. इसके लिए शिक्षा विभाग कार्रवाई करना प्रारंभ कर दिया है.
किन-किन शिक्षकों ने नहीं लिया योगदान : मसूद आलम एनपीएस शाहपुर, मो सहाबुद्दीन यूपीएस जयकिष्टोपुर, बेटका मरांडी यूएचएस रामचंद्रपुर, मो एनुल हक एनपीएस नया चांदपुर, मोरशालिम शेख एनपीएस केतकापाड़ा, अनजारूल शेख एनपीएस नया फरसा, मो समिम अख्तर एनपीएस सितेशनगर, नासीर शेख यूपीएस चापाडांगा ने अब तक योगदान नहीं लिया है. जिसे लेकर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करने की बात कही.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
जिला शिक्षा अधीक्षक राजाराम साह ने कहा कि एक विद्यालय जहां बच्चे अधिक और शिक्षक मात्र एक हैं, इसके लिए समीप के विद्यालयों के शिक्षकों को प्रतिनियोजित किया गया है. जिन शिक्षकों ने अबतक योगदान नहीं लिया है उन पर शिक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई करेगी.