पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर यातायात प्रभारी केशव प्रसाद ने गुरूवार को नगर थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के क्रम में वाहनों के आवश्यक कागजात, हेलमेट, लाईसेंस, इंश्योरेंस आदि की जांच की गई. इस दौरान 30 वाहनों के कागजातों की जांच की गई.
हिरणपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना के समीप पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान आवश्यक कागजातों के अभाव में कई वाहनों को जब्त किया गया. मौके पर थाना प्रभारी बाबुवंशी साव, एएसआई चित्तरंजन कुमार के अलावे अन्य पुलिस जवान मौजूद थे. वहीं थाना प्रभारी बाबुवंशी साव ने अभियान चला कर सड़क किनारे अस्थायी दुकानों को खाली कराया.
