पाकुड़ : समाहरणालय परिसर स्थित एनआइसी हॉल में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों के साथ जनसंवाद की गयी. जिसमें महेशपुर के धर्माखापाड़ा पंचायत के घनश्यामपुर निवासी मोबिना बीबी की पेंशन नहीं मिलने को लेकर मामले की जानकारी ली गयी. वहीं महेशपुर के सोमनाथ सिंह के खिलाफ जनसंवाद में शिकायत दर्ज कराई कई थी के उत्क्रमित प्राथमिक भगवानपुर सोमनाथ सिंह पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं,
बावजूद राज्य सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा हेतु जिलास्तरीय बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्य के रूप में रखा गया है जो की सरकारी पद रहते हुए भी इनका नाम बीस सूत्री में दे दिया गया है. इस पर बताया गया कि जिला शिक्षा अधीक्षक से प्रतिवेदन की मांग की गयी है. सोमनाथ सिंह सात वर्षों से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. जो की कार्रवाई राज्यस्तर पर किया जा सकता है. मौके पर उपायुक्त ए मुत्थु कुमार, अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा आदि मौजूद थे.
